सोनभद्र
सोनभद्र में शाखा संगम, पर्यावरण पर जोर
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर का शाखा संगम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया। इस अवसर पर नगर के सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए और ध्वज स्थापना के बाद योग, प्राणायाम तथा विभिन्न शारीरिक व्यायाम किए।
कार्यक्रम में काशी प्रांत संयोजक पर्यावरण कृष्ण मोहन जी ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के वसुधैव कुटुंबकम और सर्वेभवंतु सुखिनः जैसे महान विचारों पर जोर देते हुए पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण, प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, ऊर्जा व रसायनों के संयमित उपयोग को अपनाने पर जोर दिया।
कृष्ण मोहन जी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। इसे साकार करने के लिए सार्वजनिक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल भारत का निर्माण किया जा सकता है।
इस आयोजन में सोनभद्र विभाग संयोजक ओमप्रकाश, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, नगर प्रचारक महेंद्र, जिला कार्यवाह रविंद्र, भोला दुबे, राजन, राजेश समेत दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
