सोनभद्र
सोनभद्र: ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर युवक की मौत
सोनभद्र। सोमवार रात बभनी बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना कस्तूरबा विद्यालय के पास उस समय घटी, जब युवक अपनी बाइक पर घर लौट रहा था और उसने खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। युवक की पहचान बभनी थाना क्षेत्र के सुकरौन टोला निवासी 23 वर्षीय प्रीतम पुत्र रामप्यारे शर्मा के रूप में हुई।
सुत्रो के अनुसार जैसे ही प्रीतम बभनी बाजार से कुछ आगे बढ़ा, सामने से आ रही गाड़ी की लाइट चमकी और वह रास्ते में खड़े ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और घायल युवक को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रीतम के निधन की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल था, क्योंकि उसकी शादी को सिर्फ एक साल हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
