Connect with us

वाराणसी

सेवा पखवाड़ा : एसएसपीजी चिकित्सालय समेत 13 स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगा स्वास्थ्य शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

जिले की 52 पीएचसी पर भी लगा सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला

2589 मरीजों को मिला लाभ, 116 लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड

Loading...

वाराणसी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय, एसवीएम राजकीय चिकित्सालय समेत जिले के 13 स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले की 52 पीएचसी पर किया गया।
कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में लगे स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेला दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की साथ ही चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ किए जाने को लेकर निर्देश दिया। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने में पूरा प्रयास कर रही है। जनपद में चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों पर आवश्यक उपकरण सहित जांच उपचार आदि सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है जिससे हर व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान छह टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ संदीप चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एसआईसी डॉ वीएन श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ एसएस कनौजिया एवं अन्य चिकित्साधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा सीएचसी हाथी बाजार (सेवापुरी), सीएचसी मिसिरपुर (काशी विद्यापीठ) समेत अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।
सीएमओ ने बताया कि जिले के 13 स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य केन्द्रो पर 1114 मरीजों की जांच की गई। इसमें 76 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं 52 पीएचसी पर 1745 मरीजों की जांच व उपचार किया गया। इसमें 40 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस तरह रविवार को 65 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 2589 मरीजों की जांच हुई और 116 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
उन्होने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page