Connect with us

गाजीपुर

सेना के पूर्व सूबेदार वशिष्ठ नारायण राय का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

भारत-पाकिस्तान युद्ध में मनवाया था लोहा

गाजीपुर के पचोखर निवासी और भारत-पाकिस्तान के तीन युद्धों में शामिल वीर सपूत सूबेदार वशिष्ठ नारायण राय का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Loading...

पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण राय 1946 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 1975 में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 1948, 1962 और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्धों में अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया और देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कर्नल राजीव कुमार राय, इंजीनियर नवीन ओझा सहित कई गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page