Connect with us

मिर्ज़ापुर

सेंट मैरी चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे, गूंजी प्रार्थनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

मिर्जापुर। सेंट मैरी चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे कूस यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गुड फ्राइडे वह दिन माना जाता है जब प्रभु यीशु ने मानव जाति के पापों का प्रायश्चित करते हुए कूस पर अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस दिन को ईसाई समुदाय अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाता है और प्रभु के बलिदान को स्मरण करते हुए आत्मचिंतन करता है।

Advertisement

संध्या 6 बजे चर्च में कूस की उपासना आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर चर्च के फादर रोनाल्ड नोराना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रभु यीशु ने जिस प्रकार बिना किसी स्वार्थ के समस्त मानव जाति को प्रेम किया, उसी प्रकार हम सभी को भी आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने शांति और प्रेम की कामना के साथ प्रार्थना की। पूरा वातावरण भक्तिमय और मार्मिक रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page