Connect with us

चन्दौली

सूर्यमुनी तिवारी ने योग को बताया ऊर्जा का स्रोत

Published

on

Loading...
Loading...

सूर्यमुनी तिवारी की अपील – योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाएं

चंदौली। विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। इसी क्रम में चंदौली पश्चिमी मंडल में मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज की अध्यक्षता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी व योग गुरु हीरालाल मौर्य, रामलखन जायसवाल, राजेश आदि ने योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।

योग गुरु हीरालाल मौर्य ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के योगासनों से अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रातःकाल योगाभ्यास करने से पूरा दिन मन और मस्तिष्क ऊर्जावान बना रहता है। सभी लोगों को योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।

Advertisement

इस मौके पर संयोजक मंडल उपाध्यक्ष शशि गांधी, सह संयोजक मंडल उपाध्यक्ष रेनू तिवारी, शिवकुमार मौर्य, अखिलेश तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक गिरी, दिनेश गुप्ता, शक्तिकेंद्र संयोजक अनिल तिवारी, जोखू पासवान, लादू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page