Connect with us

वाराणसी

सूचित मिश्रा की स्मृति में जरूरतमंदों में कंबल वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा । वाराणसी के पिंडरा में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. दिनेश मिश्रा और उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम लखनऊ के पूर्व प्रबंधक गिरीश बल्लभ मिश्रा ने एक विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष और स्वर्गीय प्रधानाचार्य सूचित मिश्रा की स्मृति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद, असहाय मरीजों और महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. दिनेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, पूर्व प्रधान इंद्रेश बबलू मिश्रा, रमेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरी और अन्य अस्पताल स्टाफ भी उपस्थित थे।

Loading...

कंबल प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि डॉ. दिनेश मिश्रा हमेशा “नर सेवा नारायण सेवा” के सिद्धांत पर चलते हुए गरीब, लाचार और पीड़ित परिवारों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें “गरीबों का मसीहा” कहते हैं।

सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम पिंडरा बाजार स्थित सांव के मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल ने स्थानीय समुदाय में मानवता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page