वाराणसी
सूचना उपनिदेशक अयोध्या की कार्यशैली को संज्ञान में लेते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में होगा जबरदस्त धरना प्रर्दशन
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी।सूचना उप निदेशक अयोध्या के द्वारा अयोध्या प्रेस क्लब के संदर्भ को लेकर पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में फसाए जाने की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट
वाराणसी इकाई ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए सूचना उप निर्देशक अयोध्या के कार्यशैली की जांच करने एवं उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट वाराणसी इकाई के जिलाध्यक्ष विनोद बागी की अध्यक्षता में शिवपुर में आयोजित बैठक में पत्रकारों ने अयोध्या के सूचना उपनिदेशक की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सूचना उपनिदेशक अयोध्या के द्वारा पत्रकारों को निशाना बनाकर पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे द्वेषपूर्ण भावना से ग्रसित एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए घातक है। उप सूचना निदेशक अयोध्या के द्वारा द्वेषपूर्ण भावना से ग्रसित होकर पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे एवं इनके विरुद्ध चल रही जांच के संदर्भ में यदि शासन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो वाराणसी उपज इकाई प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर वाराणसी जनपद में भी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। मिली जानकारी अनुसार सूचना उपनिदेशक अयोध्या का विवादों से पुराना नाता रहा है। जिस संदर्भ में इनके ऊपर कई बार आरोप भी लग चुके हैं। लेकिन बताया जाता है कि प्रशासनिक रसूख रखने वाले इस अधिकारी की सत्ता में भी ऊंची पहुंच है। जिसके चलते इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई। आज के इस बैठक में वाराणसी इकाई के जिलाध्यक्ष विनोद बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोकामना सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल जी रूद्रा नंद तिवारी, डॉ अरविंद सिंह, राजकुमार प्रसून, ललित मोहन तिवारी प्रज्ञा मिश्रा सुमित कुमार आशुतोष प्रदीप कुमार कनौजिया अशोक कुमार पांडे आनंद कुमार मिश्रा अरविंद कुमार श्रीवास्तव अरविंद कुमार वर्मा प्रवीण कुमार सिंह सहित वाराणसी जिले के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। अयोध्या प्रकरण को लेकर सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से इस घटना की निंदा करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
