Connect with us

अपराध

सुल्तानपुर में चोरों के हौसले बुलंद, तीन घरों से पार किया लाखों का सोना और कैश

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना अंतर्गत पूरे मेहरबान मजरे सैनी में चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाला है। यहां पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन घरों को चोरों ने तीन लाख की नगदी व लाखों रुपए कीमत के जेवरात उड़ाए हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाते हुए घटना के अनावरण की कवायद शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला स्थानीय थानाक्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे सैनी में बीती देर रात चोरों ने पेट्रोल पंप संचालक भगौती दीन यादव के घर को सबसे पहले निशाना बनाया। उसके अलावा चोर रामदेव कनौजिया और राजा राम कनौजिया के घर को भी निशाना बनाया। तीनों मकानों से चोर लाखों रुपए के जेवरात लेकर चलते बने हैं। सुबह घर से बाहर तक सामान बिखरा देख परिवार वालों को सूचना हुई।

तो वही पीड़ित बृजेश कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे अम्मा का फोन आया कि हमारे घर में चोरी हो गई है। घर पर पेट्रोल पंप का तीन लाख 20 हजार रुपए व पिता का 27 हजार रुपए रखा था जिसे चोर ले गए हैं। उन्होंने बताया क़रीब तीन लाख का जेवरात भी चोर उठा ले गए हैं। इसकी सूचना मैने डायल 112 और एसओ को दी है।वहीं बृजेश की मां ने बताया कि, हम रात को दवा खाकर सो गए थे। सुबह तड़के उठे तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है, इस पर चिल्लाये तो गांव के लोग इकट्ठा हुए। बहुत सामान हमारा गायब हुआ है।

पीड़ित राजदेव कनौजिया ने बताया कि हमारे घर में चोरी हुई है। तीन भाइयों का शादी का सामान पूरा गायब हो गया है। चोर घर में पीछे के रास्ते से आए और गए हैं। तो वहीं एसओ बल्दीराय आर बी सुमन ने बताया कि, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फोरेंसिक टीम आदि ने साक्ष्य जुटाए हैं। अभी परिवार वालों से तहरीर नहीं मिली है। हम जांच कर रहे हैं अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page