Connect with us

राज्य-राजधानी

सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार अंसारी के बेटे को मिली राहत, इस वजह से हुई थी आफत

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को बड़ी राहत दी है। जहां उमर को 2022 के आचार संहिता के उल्लंघन मामले में शीर्ष अदालत से अग्रिम जमानत मिली है। उमर पर आरोप लगाया है कि, उसने अन्य आरोपियों के साथ मऊ जिला प्रशासन को धमकी दी थी और 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

वहीं उसके बड़े भाई अब्बास अंसारी को अंतरिम जमानत देने वाले मामले की सुनवाई के राजी हो गया है, अब्बास के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से मुख्तार अंसारी के 40वें दिन की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए उसके बड़े बेटे को अंतरिम जमानत की मांग की।

Loading...

वहीं सिब्बल ने कहा कि इस मामले में जल्द सुनवाई हो, चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने सात मई को सुनवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने 9 अप्रैल को मुख्तार के बेटे अब्बास को तीन दिन की राहत प्रदान की थी, अंतरिम राहत देते हुए कोर्ट ने अब्बास को पिता मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दी थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page