Connect with us

बलिया

सुखपुरा में मंदिरों को निशाना, शिवलिंग व देवी प्रतिमा के आभूषण चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

सुखपुरा (बलिया)। बेरुआरबारी क्षेत्र के सुखपुरा कस्बे में रविवार रात अज्ञात चोरों ने दो मंदिरों में चोरी कर धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। कस्बे के प्रसिद्ध बुढ़वा शिव मंदिर से चांदी मढ़ा शिवलिंग सहित मां दुर्गा की प्रतिमा के कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए, जबकि पास के एक अन्य शिवालय से दानपेटी उठा ले जाई गई। घटना की जानकारी सोमवार तड़के उस समय हुई जब पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय मंदिर में सफाई के लिए पहुंचे और शिवलिंग व आभूषण गायब देख स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि शिवलिंग पर लगभग चार किलो चांदी की परत लगी हुई थी, वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने की नथिया, चूड़ियां और कुंडल भी चोरी हो गए। दूसरी ओर, पूर्व प्रधान शिवदान सिंह के घर के पास स्थित शिवालय का ताला तोड़कर दानपेटी ले जाई गई, जो बाद में पास के खेत में टूटी हालत में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई और पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी उस्मान भारी पुलिस बल तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा। इस वारदात के बाद से पूरे कस्बे में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page