Connect with us

चन्दौली

सीओ ने संभाली कमान, बैंड बाजे के साथ निकाली गई भूतनाथ की बारात

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। सकलडीहा कस्बे में विगत कई वर्षों से भूतनाथ की शादी और शिव बारात का कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। जिसमें क्षेत्र के अधिकांश जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल होते हैं। जिनके द्वारा इस शिव बारात को पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया जाता है। जहां लोगों द्वारा इस बारात में शामिल लोगों का स्वागत तरह-तरह के व्यंजनों के द्वारा किया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से ठंढई, भांग, फल, मीठा आदि शामिल है।

यह शिव बारात सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर टिमीलपुर ग्राम सभा से प्रारंभ होते हुए नागेपुर, सिरोहुपुर, दुर्गापुर अन्य ग्राम सभाओं में भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर पर आकर स्थगित होती है। इसी के साथ बरठी कालेश्वर नाथ मंदिर पर भी शिव बारात का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहते हैं। इसके पश्चात हिंदू रीति रिवाज के साथ भूतनाथ की शादी का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ संपन्न कराई गई। वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत तमाम प्रकार के व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

Loading...

जहां बारात की भीड़ को देखते हुए सकलडीहा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी द्वारा कमान संभाल गया जो स्वयं इस बारात की अगवानी में लगी रही। वहीं जहां भी जाम की समस्या उत्पन्न होती अपने मातहतो के साथ उपस्थित होकर जाम का निदान किया जा रहा था। यह बारात अत्यधिक विकराल रूप लेते हुए सकलडीहा क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी जहां लोग बाबा भोलेनाथ की बारात की एक झलक पाने को आतुर थे। इस बारात की भव्यता को देखते हुए लोग मंत्र मुक्त हो जा रहे थे, जहां तरह-तरह के देवी देवताओं के मूर्तियों तथा वेश धारण किए हुए कलाकार लगे हुए थे। वहीं बैंड बाजे व डीजे के साथ लोग नाचते गाते हुए जा रहे थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page