Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी ने की विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के प्रगति की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री ने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दालमंडी सड़क के चौड़ीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज़ी से पूर्ण करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading...

मुख्यमंत्री ने सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम व जलनिगम को अपनी कार्यप्रणाली में प्रभावी सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़कों पर अनावश्यक जाम की समस्या से निपटने के लिए वेडिंग जोन विकसित कर रिक्शा और ठेला संचालन को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया।

उन्होंने सभी विभागों से वाराणसी की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर और समन्वित प्रयास करते रहने को कहा। इसके अलावा, अवैध कब्जाधारियों, माफियाओं, पेशेवर गुंडों और चेन स्नेचरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page