Connect with us

मनोरंजन

सिनेमा में लौटा ‘अतीक’ का साया, धुरंधर-2 का ‘आतिफ’ बना चर्चा का केंद्र

Published

on

Loading...
Loading...

फिल्म धुरंधर-2 द रिवेंज की रिलीज के साथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया से नेता बने अतीक अहमद का नाम सुर्खियों में आ गया है। फिल्म में दिखाया गया किरदार ‘आतिफ अहमद’ दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे अतीक के जीवन से प्रेरित माना जा रहा है।

निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म में ‘आतिफ’ को एक ऐसे बाहुबली के रूप में पेश किया है, जो कम उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखता है और धीरे-धीरे हत्या, अपहरण, रंगदारी और जमीन कब्जाने जैसे मामलों के जरिए अपना दबदबा कायम करता है। इसके बाद वही खौफ वोट में बदलकर उसे राजनीति के शिखर तक पहुंचाता है।

फिल्म की खास बात यह है कि इसमें दिखाया गया है कि जेल में रहने के बावजूद आतिफ अहमद कैसे अपने नेटवर्क को संचालित करता है। डायलॉग्स और दृश्यों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि उसका प्रभाव जेल की चारदीवारी से भी बाहर तक फैला हुआ है।

Advertisement

कहानी में नकली करेंसी, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और सीमापार रिश्तों जैसे पहलुओं को भी जोड़ा गया है, जिससे किरदार और अधिक प्रभावशाली बनकर उभरता है। नोटबंदी के दौर को भी फिल्म में शामिल कर इसे वास्तविक घटनाओं के करीब लाने की कोशिश की गई है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान उनके भाई के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। फिल्म उसी तरह के अपराध, राजनीति और सत्ता के गठजोड़ को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करती नजर आती है।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले भाग की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page