Connect with us

पूर्वांचल

सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के डीआईजी, गाजीपुर की जिलाधिकारी समेत तमाम गणमान्यों की रही उपस्थिति

गाजीपुर। जनपद के जखनिया क्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज का 59वां जन्मदिन बुधवार को हथियाराम मठ के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक विद्वान आचार्य ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण करते हुए तथा संत महात्माओं एवं कन्या पीजी कॉलेज के छात्राओं एवं गणमान्य जनों सहित गुरु बन्दना करते हुऐ महाराज के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना किया।

महामंडलेश्वर यति महाराज ने अपने गुरु की पूजा करने के बाद कहा कि, जन्मदिन के प्रति मेरा कोई उत्साह नही रहता हैं लेकिन हथियाराम सिद्ध पीठ बुढ़िया माई के श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के भावनाओं का सम्मान करना मेरे जीवन का सौभाग्य है। वैसे तो हम वर्ष के 364 दिनों तक हमसे शिष्य आशीर्वाद लेते हैं ,लेकिन पूरे साल में एक दिन हमें भी आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त होता है। जिससे की मेरे संन्यास के पथ पर चलते हुए विश्व एवं क्षेत्र के कल्याण और अपने श्रद्धालुओ के कार्य में सरलता पूर्वक संपादित कर सकूं।

महाराज ने अपने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद में यह भी कहा कि, जिस प्रकार से जन्म के साथ मृत्यु निश्चित है, लेकिन व्यक्ति को अपने मरण की चिंता करते हुए भी सदैव अपने पथ पर अड़िग एवं चरित्रवान बने रहना चाहिए। ऐसे महापुरुष की कृति समाज में सदैव जीवित रहती है।

यती ने कहा कि सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो विश्व का कल्याण कर सकता है और सिद्ध पीठ हथियाराम की धरती को पवित्र बताते हुए बुढ़िया माई की कृपा एवं महिमा को बताया कहा कि, देवी मां की कृपा से यहां कण-कण में भगवान बसते हैं और सच्चे दिल से प्रार्थना करने वाले श्रद्धालुओ की मुरादे जरूर पूरी होती है।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति शमीम अहमद एवं डीआईजी डॉ. ओम प्रकाश सिंह, तथा जिलाधिकारी गाजीपुर ने महाराज के जन्मदिन के अवसर पर हृदय से शुभकामना और दीर्घायु होने की बात कही और विशिष्ट गणों ने बुढ़िया माता एवं महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद कहा कि, हमारे जीवन में मंगल ही मंगल है।

इतना ही नहीं मंच पर वाराणसी क्षेत्र के डीआईजी डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह एवं जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा का भी जन्मदिन महाराज ने अपने ही मंच पर तिलक और पुलिस अधीक्षक के फ़ोटो की (पारिवारिक ग्रुपिंग)  एवं माला पहनाकर मंत्र उच्चारण करवाते हुए भव्य तरीके से उपहार आदि भेंट कर अभिनन्दन करते हुऐ जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

इस दरम्यान महाविद्यालय के एमए फाइनल हिंदी और गृह विज्ञान विषय में प्रथम आने वाली छात्रा दीक्षा दूबे,अंजना यादव और संध्या को डीएम और एसपी ने प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौनी बाबा मठ के मठाधीश श्री सत्यानंद सरस्वती यति महाराज, संजय सिंह (अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष), डॉ. बीके सिंह (कुलपति) बरेली, शिवानंद सिंह उर्फ (झुन्ना) चातुर्मास महायज्ञ के मुख्य जजमान, डॉ. विजय नारायण राय (जेआरएस वाराणसी के संचालक), संत देवरहा बाबा (बिरनो), डॉ. संतोष यादव (प्रतिनिधि) ब्लॉक प्रमुख सादात, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, प्रवीण राय (योगी), हरिश्चंद्र महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं सहित देश के कोने-कोने में रहने वाले सिद्धपीठ से जुड़े शिष्यगण उपस्थित रहे। विद्वान डॉ. सानन्द सिंह (प्रबंधक) द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page