वाराणसी
सिगरा मार्ग पर लीकेज का मरम्मत किया गया
Loading...
Loading...
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम ने बताया कि अन्नपूर्णा नगर सिगरा मार्ग पर लीकेज के कारण हुए गढढें को जी०एस०बी० डाल कर आवागमन हेतु योग्य बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग की रिसर्फेसिंग हेतु आगणन धनराशि रूपये 14.70 लाख बनाया गया है, स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्राथमिकता पर करा दिया जायेगा।
वही सयुक्त सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अन्तर्गत कैण्ट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक रोपवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिस कारण से कार्य के दौरान निकली मिट्टी को स्थल से अन्यत्र डिस्पोजल किया जाता है। प्रायः ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी के निस्तारण के दौरान रास्ते में मिट्टी गिर जाती है, जिस पर अन्य वाहनों के चलने से मिट्टी उसी स्थान पर दब जाने के कारण सड़क की स्तर ऊची-नीची हो जा रही है। इस सम्बन्ध में मिट्टी के ट्रांसपोर्ट के दौरान समुचित व्यवस्था करते हुए रास्ते में गिरी हुई मिट्टी को साफ कराने हेतु रोपवे की कार्यदायी संस्था एन०एच०एल०एम०एल० को पत्र बताया गया है। जबकि अधिoअभि0, लोनिवि प्रान्तीय खण्ड ने बताया कि पाण्डेयपुर चौराहे से काली माता मन्दिर से पहड़िया मार्ग पर वर्तमान में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य प्रगति पर है। मार्ग पर बने गढ्ढें का मरम्मत करा दिया गया है।
Continue Reading
