Connect with us

अपराध

सिगरा पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी: सिगरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सी०एल०ए० एक्ट की विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्त अनुज उर्फ बाबू सरोज पुत्र स्व0 राजेन्द्र सरोज उर्फ कचालू निवासी सी 33/222 चंदुआ छित्तूपुर थाना सिगरा जनपद वाराणसी को रोडवेज बस स्टैण्ड केन्ट ओवरब्रीज के नीचे पेट्रोल पम्प के सामने से आज गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल डण्डा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का विवरण सिगरा थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर कालोनी अन्तर्गत शराब पीकर हंगामा करने कर रहे लोगों को मना करने पर अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी रुद्रेश कुमार सिंह के पिता पशुपति नाथ सिंह व भाई राजकुमार सिंह पर लाठी डंडा व राड से जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें वादी के पिता की मृत्यु हो गयी तथा भाई घायल हो गये। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिगरा में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा सम्पादित की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page