Connect with us

अपराध

सिंधोरा पुलिस ने इंजन चोरी मामले में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोडर बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा डीजल इंजन चोरी करने वाले व चोरी का सामान खरीदने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से डीजल इंजन बरामद किया गया था । शेष फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 457,380,411,413 भा0द0वि0 में फरार अभियुक्तगण अनिल यादव व मोनू यादव को एक लोडर (टाटा इन्ट्रा वी 10 लोडर वाहन नम्बर UP 65 KT 0170) के साथ टिकरा मोड़ से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगण ने बताया कि – हम तीन साथियों मोनू उर्फ आशीष यादव, अनिल यादव व पांचू यादव ने साथ मिलकर अपनी जरुरत के खर्चों को पूरा करने के लिये मौका पाकर अपने ही गांव से डीजल इन्जन व साफ्टीन पुल्ली 03 दिन पहले रात्रि में पम्पिंग सेट कमरे से ताला तोड़कर चोरी किये थे जिसे हम लोग अपने इसी टाटा विन्ट्रा लोडर वाहन में लादकर ले जाकर छिपाये थे और मौका पाकर इसे कबाड़ी रितेश गुप्ता को महंगाव पोखरे के पास बेच रहे थे कि तभी आप लोग आ गये तो मौका पाकर हम दो साथी अनिल यादव तथा मोनू उर्फ आशीष यादव अपनी यह गाड़ी लेकर भाग गये थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page