अपराध
सिंधोरा पर पंजीकृत गैंगेस्टर के मुकदमे में गैंगेस्टर एक्ट के तहत फूलपुर पुलिस द्वारा की गयी जब्तीकरण की कार्यवाही
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा आदेशित गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत वाहन संख्या UP65 CY1318 मोटरसाइकिल को नियमानुसार कुर्क किया गया । जो थाना सिंधोरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0152 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त हरिश्चंद्र राजभर पुत्र स्वर्गीय राम लखन राजभर निवासी गांव मझवां थाना क्षेत्र सिंधोरा वाराणसी के द्वारा अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से उक्त मोटरसाइकिल को क्रय किया गया था । जिसकी अनुमानित कीमत रु0- 52,577/- (बावन हजार पांच सौ सतहत्तर रुपए) है ।
