गाजीपुर
सिंचाई मोटर पर चोरों ने किया हाथ साफ
Loading...
Loading...
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। ग्राम सभा कोठिया में बीती रात चोरों ने किसान के द्वारा लगाए गए सिंचाई के साधन, ट्यूबवेल की मोटर को चोरी कर लिया। सुबह किसान प्रमोद चौहान अपनी फसल की निगरानी करने खेत पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल का दरवाजा खुला हुआ है और मोटर गायब थी। यह देखकर किसान घबरा गया।
घटना की खबर तुरंत गांव में फैल गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मोटर की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लिखित सूचना स्थानीय थाना दुल्लापुर को दी गई।
Loading...
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोरी आसपास के ही चोरों ने की है, जो अक्सर इस क्षेत्र में मोटर चोरी करते रहते हैं। इलाके में पहले भी कई किसानों के मोटर चोरी हो चुके हैं।
Continue Reading
