Connect with us

गाजीपुर

साहित्य चेतना समाज ने साहित्यकार डॉ. जितेंद्रनाथ पाठक को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की शोक सभा रविवार को वंशीबाजार स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के आवास पर आयोजित की गई। सभा में हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. जितेंद्रनाथ पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. जितेंद्रनाथ पाठक का जन्म 23 सितंबर 1932 को गाजीपुर के सैदपुर में हुआ था। वे जीवन के अंतिम समय तक हिंदी भाषा और साहित्य की सेवा में समर्पित रहे। उनकी कई दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जो साहित्य जगत में उनकी अमिट छाप को दर्शाती हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से हिंदी साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

Loading...

डॉ. पाठक को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया। साहित्य चेतना समाज ने उन्हें 2005 में ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया था, जिसे संस्था के लिए गर्व का विषय बताया गया।

इस शोकसभा में प्रभाकर त्रिपाठी, आनंद प्रकाश अग्रवाल, हीरा राम गुप्त, डॉ. रविनंदन वर्मा, संजीव गुप्त, राजीव कुमार मिश्र, हर्षित श्रीवास्तव, शशिकांत राय और अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ समेत कई लोग उपस्थित रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page