Connect with us

वाराणसी

सारनाथ में चोरों का आतंक, दो दुकानों से हजारों की चोरी‌‌

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। सारनाथ क्षेत्र के आशापुर पुलिस चौकी के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने अजीत कुमार पाल की पेंट की दुकान में सेंधमारी कर लगभग 15 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल और पेंट चुराए।

इसके बाद चोरों ने आशीष जायसवाल की फुटवियर की दुकान को भी निशाना बनाया, जहां से 12 हजार रुपए नगद और कुछ जूते-चप्पल चोरी कर लिए। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है‌ लेकिन क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बना हुआ है।

Loading...

चोरी की गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने पहले भी किया था लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। पिछले कुछ हफ्तों में यहां कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page