Connect with us

अपराध

सारनाथ पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। अपराधों की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-183 /2023 धारा 376/504/506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रामजीव निवासी कुसमड़ा थाना गढ़वा जिला गढवा झारखण्ड को आशापुर रेलवे क्रासिंग के पास से आज गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना 27 अप्रैल को वादिनी/पीडिता ने अभियुक्त अनिल कुमार द्वारा शादी का झांसा | देकर 03 साल तक उसका शारीरिक शोषण करने एवं बच्चा हो जाने के बाद पीड़िता को छोड़कर भाग जाने तथा फोन करने पर अभियुक्त की बहन द्वारा गाली-गलौज करने तथा जान से मरवाने की धमकी देने के सबध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ मे मु0अ0सं0-183/2023 धारा 376/504/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के द्वारा संपादित की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page