Connect with us

अपराध

सारनाथ थाना क्षेत्र के खालिसपुर में गहने सहित डेढ़ लाख रुपए की हुई चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।सारनाथ थाना क्षेत्र के खालिसपुर में राजकुमार के 3 मंजिला मकान में बीती रात चोरी हो गयी। राजकुमार ने बताया कि तीसरे मंजिल पर बाथरूम का निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि नीचे के मंजिल पर उनके छोटे भाई का परिवार रहता है। तीसरे मंजिल पर उनका सामान कमरे में रखा था। आलमारी के अंदर उनकी पत्नी के गहने और लगभग डेढ़ लाख रुपया नगद रखी थी। बीती रात चोर उनकी अलमारी से गहने और नगद रुपये लेने के बाद दूसरे मंजिल पर छोटे भाई की आलमारी भी खोली लेकिन उसमें कुछ नही मिला उसे। पित्र-पक्ष के कारण अभी राजकुमार का परिवार घर मे नही था। जिसका चोर ने फायदा उठाया और लगभग डेढ़ लाख के गहने और डेढ़ लाख नगद लेकर फरार हो गया। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page