अपराध
सारनाथ क्षेत्रांतर्गत मैरिज लॉन में हुई चोरी की घटना में वांछित दो अभियुक्ता सारनाथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी: अपराध अपराधियों पर रोकथाम व वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-057/23 धारा 379/411 | भा0द0वि० से संबंधित 02 वांछित अभियुक्ताओं को आज सिंहपुर अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागण के कब्जे से चोरी से संबंधित कुल 15,000/- | रु० नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
