अपराध
सारनाथ के गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त चोलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी: वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0530/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवि उर्फ रविन्द्र मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी ग्राम जाल्हूपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
