Connect with us

चन्दौली

सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं ने साझा किए अनुभव

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। माँ खण्डवारी पी.जी. कॉलेज के शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक भौगोलिक यात्रा रविवार को सकुशल संपन्न हुई। जानकारी लेकर वापस लौटे छात्र-छात्राओं ने अन्य छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया।

सर्वप्रथम 9 फरवरी को यात्रा वाराणसी कैंट से ट्रेन द्वारा 82 छात्र-छात्राएँ रवाना हुए। जम्मू पहुँचने पर माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी का दर्शन कर पटनीटाप में सेव देवदार वृक्ष सहित अन्य जगहों पर घूमकर जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी ली। 15 फरवरी को यात्रा सकुशल वापस पी.जी. कॉलेज पर पहुँची।

Loading...

माँ खण्डवारी पी.जी. कॉलेज बड़े-बड़े शैक्षणिक यात्राओं के लिए जाना जाता है। प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी के नेतृत्व में यह बड़ी यात्रा थी। यात्रा के पश्चात लौटने पर बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पहाड़ी इलाकों में नई-नई जानकारी प्रदान करना है।

यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी, निदेशक अवनीश सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत तिवारी, डॉ. अशोक सिंह, राकेश पाण्डेय, सुनीता गुप्ता, संदीप कुमार ने भी सहयोग किया। इनके साथ यात्रा में मनोज, सौरभ, आलोक, अनुराग, अभिषेक, नितेश, विभूति, नेहा, रानी, नीतू, काजल, अंशिका, बंदना आदि मौजूद रहे। यात्रा संपन्न होने पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने खुशी जताई और सबको आशीर्वाद दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page