Connect with us

वाराणसी

साइबर ठगी से सावधान रहें, नहीं तो मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट: एसीपी विदुष सक्सेना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने कहा कि यदि लोग सतर्क नहीं रहे तो कोई दसवीं पास व्यक्ति भी मिनटों में उनके बैंक खातों को खाली कर सकता है। साइबर अपराधी हर उम्र और पेशे के लोगों को निशाना बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय लालपुर में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में साइबर ठग भारतवासियों के 24 हजार करोड़ रुपये ठग चुके हैं। भारतीयों का पैसा चीन, कंबोडिया और दुबई तक पहुंच रहा है।

Loading...

एसीपी ने कहा कि यदि लोग सावधानी बरतेंगे और साइबर क्राइम से खुद को सुरक्षित रखेंगे, तो उन्हें पुलिस के पास आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने सलाह दी कि मोबाइल ऐप्स पर अपनी लोकेशन शेयर न करें। पुलिस और बजाज फाइनेंस के नॉक आउट डिजिटल फ्रॉड जागरूकता अभियान में कॉलेज के लगभग 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page