गोरखपुर
सहजनवा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिली नि:शुल्क चिकित्सा सेवा
गोरखपुर। सिटी डेंटल हॉस्पिटल व इंप्लाइज सेंटर राजकीय कृषि गोदाम के सामने निकट सहजनवा थाना गोरखपुर के स्टाफ ने आईजीएल कंपनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 260 मरीजों को मुक्त परामर्श, दवा एवं चश्मा का वितरण और जांच की सुविधा प्रदान की गई।
शिविर में डॉ. आशीष प्रताप मल्ल (वरिष्ठ यज्ञ प्रवक्ता) पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंस गोरखपुर एवं सीईओ मिशन पायरिया मुक्त अभियान निदेशक सिटी डेंटल हॉस्पिटल एंड इंप्लाइज सेंटर सहजनवा, डॉक्टर मनीष सिंह (दांत मुख रोग विशेषज्ञ), संदीप कुमार फार्मासिस्ट सिटी डेंटल हॉस्पिटल सहजनवा, ज्ञान यादव मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इमोफारम अनमोल द्वारा जांच दवा वितरण में भरपूर मदद किया। डॉ. आशीष प्रताप मल्ल द्वारा हमेशा सामाजिक सेवा में अपना योगदान देते रहते हैं।
आईजीएल कंपनी में शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मरीजों को नि:शुल्क सेवा देकर उनके दांत संबंधी सभी चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। इस समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया गया है। जितने भी दांत के मरीज उपलब्ध हुए, मरीजों ने सिटी डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष प्रताप मल्ल का सराहना की।
