Connect with us

वाराणसी

सस्ते गल्ले की दुकानों से माह मई के आवंटित खाद्यान्न के वितरण की तिथि बढ़ी, 24 मई तक होगा वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

अवशेष बचे अन्योदय/पात्र गृहस्थी कार्डधारक 24 मई तक अपने-अपने सस्ते गल्ले की दुकान से निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करें-जि0पू0अ0

Loading...
  वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजनान्तर्गत माह मई हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण माह मई में 10 से 22 मई के मध्य कराने हेतु निर्देशित किया गया था। वितरण की अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए 24 मई निर्धारित कर दी गयी। 
 जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में प्रचलित 602015 राशनकार्डों के सापेक्ष 568678 राशनकार्डों पर उचित दर दुकानों द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका हैं। उन्होंने जनपद के अवशेष बचे अन्योदय/पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को बताया है कि वितरण दिवस के अंतिम तिथि 24 मई तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजनान्तर्गत माह मई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण जारी रहेगा। अन्त्योदय कार्डधारक को प्रति अन्त्योदय कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा० चावल) की दर से तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न (02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल) की दर से निःशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वितरण की अंतिम विस्तारित तिथि 24 मई है और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले कार्डधारक वितरण की अंतिम

तिथि 24 मई को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page