Connect with us

अपराध

ससुरालियों से तंग विवाहिता ने समाप्त की इहलीला

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मरदह थाना के कोड़री गांव निवासी विवाहिता सिन्धु यादव (28 वर्ष) की मंगलवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सिन्धु यादव के ससुर, देवर, पति, सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मरदह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, सिन्धु यादव का एक मात्र पुत्र रेयांश यादव उम्र 5 वर्ष का है। विवाहिता सिन्धु यादव के भाई दिवाकर यादव ने मरदह थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, बहन की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमेशा प्रताड़ित करते थे। शादी के दो वर्ष बाद बाइक के लिए एक लाख रुपया दिया गया था। इससे कुछ समय शांत रहने के बाद पुनः मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार की शाम को मेरी मोबाइल पर मेरी बहन की हत्या की सूचना मिली है। पति उपेंद्र यादव, देवर जितेंद्र यादव, ससुर उमाशंकर यादव, सास ललिता यादव ने मिलकर हत्या कर दी है। मरदह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि, तहरीर के आधार पर मरदह पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page