वाराणसी
सर्कुलेटिंग एरिया से बाइक और स्कूटी चोरी
Loading...
Loading...
वाराणसी। बनारस स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया से बुधवार को स्कूटी और बाइक चोरी हो गई। स्टेशन परिसर में कार्यरत अजय शाही प्लेटफॉर्म संख्या एक की तरफ स्कूटी खड़ी कर प्लेटफॉर्म आठ पर गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे जब लौटे तो स्कूटी लापता थी।
Loading...
रानीपुर निवासी अजय शाही ने थाने में तहरीर दी है। उधर, रानीपुर निवासी मनीष सिंह की सुबह बनारस स्टेशन से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी है।
Continue Reading
