Connect with us

गाजीपुर

सम्यक युवा मंच फाउंडेशन ने ग्रामीण पत्रकारों को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

धर्मागतपुर (गाजीपुर) जयदेश। सम्यक युवा मंच फाउंडेशन के तत्वावधान में धर्मागतपुर में ग्रामीण पत्रकार साथियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को बैज अलंकृत कर पुष्पहार पहनाया गया तथा सम्यक युवा मंच का कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंच के संयोजक अखिलेश मौर्य ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज के सच्चे समाजसेवी हैं, जो अवैतनिक रहते हुए भी गरीब, मजदूर, वंचित समुदाय तथा दूरदराज गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन खबरों तक मुख्यधारा की मीडिया नहीं पहुंच पाती, वहां भी ग्रामीण पत्रकार पहुंचकर समाज की आवाज बनते हैं।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि धर्मागतपुर एवं एमएलसी रामसूरत राजभर के प्रतिनिधि संजय राजभर ने सम्यक युवा मंच की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, जो समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं।

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में भुवन जायसवाल, रामध्यान यादव, हरिवंश चौहान, दिनेश कुमार तथा प्रदीप मद्धेशिया शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार रमेश सोनी ने की। उन्होंने इसे पत्रकारों के लिए अविस्मरणीय पल बताते हुए साथियों से निर्भीक व निडर होकर सच्चाई को समाज के सामने लाने का आह्वान किया, ताकि आमजन का विश्वास पत्रकारिता पर बना रहे।

इस अवसर पर सयुम मीडिया प्रभारी जयप्रकाश कुशवाहा, सचिव राजेश कन्नौजिया, विनोद कुशवाहा, बृजेश कुमार, अशोक चौहान सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सयुम कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page