Connect with us

गाजीपुर

“समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व” : डॉ. संगीता बलवंत 

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर के बीच ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में तहसील सदर स्थित जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संगीता बलवंत की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि तहसील सदर में अब तक लगभग 1300 कंबल गरीब, असहाय, वृद्ध और निराश्रित लोगों को वितरित किए जा चुके हैं, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। साथ ही जनपद की समस्त तहसीलों में भी कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

Loading...

इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में एक कंबल किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में चिन्हित स्थलों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की जा रही है तथा रैन बसेरे भी चिन्हित स्थानों पर संचालित हैं।

कंबल वितरण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति प्रेरणादायी कदम बताया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page