Connect with us

वाराणसी

“समाज के अंतिम व्यक्ति तक जुड़ाव ही सफलता का आधार” : डॉ. अशोक कुमार सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

जीवनदीप शिक्षण समूह की ओर से धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह का जन्मदिन

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप शिक्षण समूह की ओर से मंगलवार को चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान परिसर के सभागार में चिकित्सा जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां और शिक्षण समूह के शिक्षक व कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुआ। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह और डॉ. अंशु सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। जिसके उपरांत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, भजन और नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद चेयरमैन ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि इस शिक्षा के मंदिर को बनाने के लिए हम सबने अथक प्रयास किया है। संस्थान में ऐसे पाठ्यक्रम शामिल किये जिससे छात्रों को भविष्य में आधार और रोजगार प्राप्त हो सके। जो हम सभी को ऊर्जा प्रदान करते हैं उन्ही कि कृपा से सभी कार्य सफल होते हैं।

उन्होंने शिक्षण समूह के सभी सदस्यों को अपने सम्बोधन में उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जिसका जुड़ाव होता है, वही भविष्य में सफलता और पहचान बनाता है। इस लिए सभी को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है।

Advertisement

उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय व पैरामेडिकल आदि के छात्रों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन जीवनदीप महाविद्यालय की कोऑर्डिनेटर अल्का सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंरेश चंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में संबद्धता निदेशक शैलेश त्रिवेदी, उप प्रधानाचार्य डॉ. नंदा द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page