Connect with us

मिर्ज़ापुर

समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान-मान स्तंभ दिवस, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी द्वारा साईं गार्डन, सबरी लॉन में संविधान-मान स्तंभ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छोटे लाल खरवार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान और आरक्षण खतरे में हैं, लेकिन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की और संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस दौरान संविधान की शपथ दिलाई गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा हुई।

Loading...

छोटे लाल खरवार ने कहा कि समाजवादी और अंबेडकरवादी ताकतें मिलकर भाजपा का सफाया करेंगी। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान ने सभी धर्मों और जातियों को समान अधिकार दिया है, इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम में कई पूर्व विधायक, पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page