Connect with us

पूर्वांचल

समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर नवजात शिशु की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के सिरकोनी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नेहरू नगर में शुक्रवार को एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण नवजात की जान गई।

चांदपुर गांव निवासी विशाल कुमार गौतम की पत्नी कंचन को प्रसव के दौरान स्वास्थ्य समस्याएं आईं। आशा कार्यकर्ता की मदद से कंचन को एक निजी वाहन से आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि इसके बाद शाम चार बजे 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया गया, लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस चालक बार-बार लोकेशन पूछता रहा, लेकिन सूचना देने के बावजूद वह समय पर सीएचसी नहीं पहुंच सका।

नवजात की हालत गंभीर होने के कारण, अमित (नवजात के पिता) और उनके परिजनों ने मजबूरी में बच्चे को बाइक से जिला अस्पताल ले जाना शुरू किया। जब वे सीएचसी से दो किलोमीटर दूर कबूलपुर के पास पहुंचे तो बच्चे की हालत और बिगड़ गई और उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद दोनों परिजन बच्चे को वापस सीएचसी ले आए, जहां चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, शाम छह बजे वही एंबुलेंस, जिसे कॉल कर बुलाया गया था, परिजनों को उनके घर तक छोड़ने आई। इस पर परिजनों ने विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो नवजात की जान बचाई जा सकती थी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page