Connect with us

वाराणसी

समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश संगठन भंग किया, नयी कार्यकारिणी के गठन की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में 2027 के राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस-एस.) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गांधी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी समेत सभी जिला, शहर और ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

इस संबंध में पार्टी की केंद्रीय निर्वाचन समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा और राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन तक सभी पदाधिकारी अपने-अपने पदों पर कार्यवाहक रूप में काम करते रहेंगे।

Loading...

पार्टी ने स्पष्ट किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए संगठन का पुनर्गठन अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और रणनीति के साथ कार्यकारिणी का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, शीघ्र ही प्रदेश राज्य कार्यकारिणी, मंडलीय, जिला और शहर अध्यक्षों के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर नए अध्यक्षों की घोषणा क्रमवार की जाएगी। संगठन का यह पुनर्गठन जनता के बीच पार्टी की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने और चुनावी सफलता के लिए ठोस नींव तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page