पूर्वांचल
सप्त दिवसीय राम कथा के आयोजन को लेकर हुआ बैठक
सर्वसम्मति से कमल किशोर सिंह बने अध्यक्ष
शिवरात्रि के महापर्व के दिन होगा श्री राम कथा का संगीतमय शुभारम्भ
चोपन/ सोनभद्र – सोमवार की सायं प्रीतनगर स्तिथ श्री श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर आगामी शिवरात्रि के दिन भव्य संगीतमय श्री रामकथा के आयोजन को लेकर बैठक किया गया जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी कमल किशोर सिंह को आयोजन का अध्यक्ष बनाया गया। उसके उपरांत कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार करते हुए 9 मार्च से शाम 5:00 बजे संगीतमय राम कथा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम संयोजक समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़़ ने बताया कि, विगत कई वर्षों से अथक प्रयास के बाद अयोध्या में राम लला विराजमान हुए हैं। उसी उपलक्ष्य में चोपन स्थित रामेश्वर मंदिर पर सप्त दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें लोग अधिक से अधिक उपस्थित होकर राम कथा को सुनकर पुण्य के भागी बनें।परम पूज्य अंतरराष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से सुनाया जाएगा।
इस अवसर पर सुशील सिंह बबलू , सोनी, धर्मेंद्र जायसवाल, हंसराज शुक्ला, मोम बहादुर, दिलीप गुप्ता, रघुराई विकास सिंह छोटकु, प्रदीप अग्रवाल सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।
