Connect with us

वाराणसी

सपा कार्यालय अर्दली बाजार में स्व० मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व रक्षामंत्री एवं यूपी के तीन बार सीएम रहे स्व० मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उनके चित्र पर माला-फूल चढ़ाया गया। वाराणसी में सपा कार्यालय के अलावा सभी विधानसभाओं में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नेता जी को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे। उन्होंने गरीबो, किसानों, मजदूरों एवं पिछड़े समाज के हक, अधिकार व उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया।श्रधांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुवे जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि न्यायप्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मज़बूत स्तंभ, परम आदरणीय नेता मुलायम सिंह यादव कमी हमेशा महसूस होगी। शोषित, वंचित, उत्पीड़ित व पिछड़े वर्ग के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के सर्वप्रिय सर्वमान्य नेता और गरीबों असहायों के लिए अनेकानेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले, धरतीपुत्र के नाम से विख्यात परमश्रद्धेय नेता जी के विचारों को हम सभी समाजवादी साथियो को आगे बढ़ाना होगा और समाज मे सामाजिक सौहार्द व सदभाव के लिए भी कम करना होगा।
वरिष्ठ नेता डॉ० उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि नेताजी एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे भारतीय राजनीति में पिछड़ों, गरीबों, किसानों व बेरोजगारों की आवाज थे।
संचालन करते हुवे जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी ने अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई थी। वह सदैव जमीन से जुड़े राजनेता के रूप में याद किए जाएंगे।
पूर्व विधायक अजगरा कैलाश सोनकर ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को राजमहल से मुक्त करा कर सड़कों व गांवों तक लाने का काम किया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि नेताजी ऐसे समाजवादी नेता थे जिन्होंने यूपी की राजनीति की धारा बदल दी थी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका बेहद महत्वपूर्ण योगदान है।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया आए हुए लोगों का आभार व धन्यवाद महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया।
श्रद्धासुमन व श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, प्रदेश सचिव सुभाष राजभर, आनंद मौर्या, पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ० ओ. पी. सिंह, पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा पूजा यादव, डॉ० उमाशंकर सिंह यादव, आनंद मोहन गुड़डू, लालजी सोनकर, राजेश यादव नत्थू, शोभनाथ यादव, राजू यादव, राजकुमार यादव, शमीम अंसारी, अखिलेश यादव, उमा यादव, सुनील सोनकर, पुत्तुल यादव, बाबूलाल यादव, शशी यादव, डॉ० आनंद प्रकाश तिवारी, दिलशाद अहमद, धनंजय यादव, दिलीप कश्यप, रवि विश्वकर्मा, मोतीलाल यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, विजय टाटा, रेखा पाल, दीपचंद गुप्ता, विकास यादव बच्चा, रविन्द्र यादव, शिवप्रसाद गौतम, इमरान अहमद, रामकुमार यादव, मनोज यादव गोलू, जोहर प्रिंस, गोपाल यादव, शीतला यादव पप्पू, कमलाकांत प्रजापति, मुरली यादव, पार्वती कन्नौजिया, काशीनाथ, यशोदा पटेल व विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किये थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page