Connect with us

वाराणसी

सपा कार्यकर्ताओं के आकस्मिक निधन पर शोकसभा, नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आकस्मिक निधन पर रविवार को ललिता स्थित पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद शंकर विशनानी के नेतृत्व में हुई इस श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने दिवंगत कार्यकर्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हाल ही में दुर्गाकुंड निवासी आनंद यादव उर्फ मंडेला का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था, वहीं ढेलवरिया निवासी सूरज सोनकर की हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा सोनारपुरा के कार्यकर्ता रितेश यादव का भी असमय निधन हो गया। इन घटनाओं पर सपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इन नौजवान कार्यकर्ताओं की मृत्यु से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि इन असामयिक निधन से पूरा संगठन स्तब्ध है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी दिवंगत कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेजी जाएगी ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पार्टी की ओर से शीघ्र आर्थिक मदद मिल सके। शोकसभा के बाद सपा नेताओं ने दिवंगत कार्यकर्ता आनंद यादव उर्फ मंडेला के दुर्गाकुंड स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल और वरिष्ठ नेता अशफाक अहमद “डब्लू” ने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद शंकर विशनानी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, वरिष्ठ नेता डॉ. ओपी सिंह, अशफाक अहमद “डब्लू”, महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, आनंद मोहन “गुड्डू”, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्त, प्रीयाशू यादव, पूजा यादव, दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, लक्ष्मीकांत मिश्रा “किशमिश गुरु”, जगदीश यादव, लालू यादव, विकास यादव एडवोकेट “बच्चा”, संदीप मिश्रा, बच्चा पटेल, सुड्डू सिंह, दिलीप कश्यप, रामबाबू यादव, इरशाद अहमद, संजय यादव, अनिल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page