Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड़ का भव्य स्वागत

Published

on

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड़ ‘बड़कू’ के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत से गदगद डॉ. गोंड़ ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करेंगे और हर कार्यकर्ता को उसका सम्मान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी है और वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। डॉ. गोंड़ ने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज में सपा को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी।

प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ 2027 के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा।– अशोक सिंह ‘मुन्ना’जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारीसमाजवादी पार्टी, मिर्जापुर

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa