Connect with us

गाजीपुर

सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज का 21वां वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन’ 29 मार्च को

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज का 21वां वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन’ का आयोजन 29 मार्च को सायं 5 बजे से विद्यालय परिसर में किया गया है। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं में तैयारी के साथ  काफी उत्साह  देखा जा रहा है।

Loading...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकेरी धाम आश्रम के महंत श्री श्री 1008 त्रिवेनी दास जी महाराज होगें। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बिजली की चकाचौंध रोशनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। जिसमें बच्चे विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक हीरा यादव व प्रबंधक पुष्पा यादव ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने क्षेत्र के विशिष्टजनों एवं अभिभावकों से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page