Connect with us

वायरल

सदर विधायक ने स्पोर्ट क्रिकेट एकेडमी का किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेदुला स्थित सुंदरनगर कॉलोनी में रविवार को एस स्पोर्ट एंड क्रिकेट एकेडमी का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक ने फीता काटकर एकेडमी का शुभारंभ किया और क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसी खेल एकेडमियां युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने और भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करती हैं।

Loading...

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और वे खेल के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने एकेडमी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मंच मिलेगा।

इस सराहनीय पहल के लिए एकेडमी के संचालक रामलाल यादव एवं विपिन राय को विधायक ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा खिलाड़ी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page