Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में युवक की मौत

Published

on

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत मेहदीगंज हाइवे पर बुधवार की देर रात एक बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक हाईवे किनारे खड़ी एक डंपर से टकरा गई थी। यह घटना रात करीब 12 बजे मेंहदीगंज गांव के सामने हुई। मृतक की पहचान लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी विवेक सिंह के रूप में हुई है।

विवेक सिंह मिर्जामुराद से अपने घर लौट रहे थे। मेंहदीगंज स्थित एक ढाबे के सामने हाईवे पर खड़े डंपर के पिछले हिस्से से उनकी बुलेट जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक के सिर में गंभीर चोट आई।

ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खजुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायल विवेक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने जांच के बाद विवेक सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मृतक विवेक अपने पिता के इकलौते संतान थे और उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page