Connect with us

वाराणसी

सड़क हादसे में दर्शनार्थी की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक दर्शनार्थी की जान चली गई। उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले 58 वर्षीय सदानंद भट्ट बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में भिखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज के पास हाईवे पर उन्होंने चाय पीने के लिए कार रोकी और सड़क पार करने लगे, तभी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दर्शनार्थी को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Loading...

सदानंद भट्ट अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के बाद वाराणसी के लिए निकले थे। उनके परिवार में दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा बेटा सुरेश भट्ट घर पर रहकर पिता का सहयोग करता था, जबकि छोटा बेटा राजेंद्र भट्ट भारतीय सेना में तैनात है। इस हादसे ने परिवार और क्षेत्र के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page