Connect with us

अपराध

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी: मिर्ज़ामुराद स्थानीय थाना क्षेत्र के डंगहरिया ग्राम स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार की सुबह डीसीएम ट्रक व कंटेनर ट्रक में टक्कर हो गई , दुर्घटना के दौरान डीसीएम ट्रक मे सवार चालक व अन्य दो यात्री घायल हो गए, वही कंटेनर चालक मौके से हट बढ़ गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक सर्विस लेन पर से हाईवे पर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास से मुड़ रहा था कि प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा एक डीसीएम ट्रक उसमे जा टाकराया । टक्कर में डीसीएम ट्रक चालक संतोष तिवारी (45) निवासी जंगीगंज(भदोही) गंभीर रूप से चोटिल हो गये। वही रास्ते में लिफ्ट मांग कर डीसीएम ट्रक मे बैठे प्रयागराज झूसी निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (48) करीब आधे घंटे तक डीसीएम के केबिन में फंसे रहे,उनका दोनों पैर क्षतिग्रस्त केबिन में दबा रहा,वे इस दौरान दर्द से कराहते रहें,भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने सरिया व राड की मदद से घायल प्रमोद श्रीवास्तव को डीसीएम से किसी तरह बाहर निकाला। डीसीएम में सवार तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटे आई, वह स्वयं इलाज कराने हेतु अस्पताल चला गया, इधर मौके पर पहुंचे एसआईं बलराम पाठक कांस्टेबल प्रदीप कुमार मौर्य ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही कंटेनर चालक कंटेनर के केबिन को लॉक कर मौके से हट बढ़ गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page