Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा सीएससी का तेनुवट उपकेंद्र बना कबूतरों का अड्डा, दरवाजे पर लटक रहे ताले

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। जिले के सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तेनुवट ग्राम सभा स्थित उपकेंद्र वर्तमान समय में कबूतरों के अंडे देने का अड्डा बना हुआ है। जहां उपकेंद्र पर ताले लटक रहे हैं, वहीं लोगों को भ्रमित करने के मंशा से मुख्य गेट को खोल दिया गया तथा एक कमरे का ताला भी खोला गया था।

जब लोगों से जानकारी प्राप्त की गई तो लोगों ने बताया कि विगत कई दिनों से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उपकेंद्र पर कोई भी अधिकारी नहीं आता है। लोगों के नहीं आने के कारण इस केंद्र पर कबूतर के साथ अन्य प्रकार की जीव जंतु भी भ्रमण करते रहते हैं। वहीं, जब केंद्र के अंदर खिड़की से देखा गया तो केंद्र के अंदर धुल गर्दे भरे पड़े थे। जहां लोगों के उपचार हेतु दवाइयां रखी गई थी। उन दवाइयां के बीच दो कबूतर बैठे हुए थे जिसमें कबूतर द्वारा घोंसला बनाकर अंडा दिया गया था। वहीं दूसरा कबूतर दूसरे अलमारी पर बैठकर आराम फरमा रहा था।

इस संबंध में जब शीलापट पर लगे हुए नंबरों पर फोन के माध्यम से जानकारी मांगी गई तो कोई भी सुनिश्चित जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी। वही जब एक नंबर पर फोन किया गया तो सामने से वार्ता करने वाले व्यक्ति ने बताया कि जो अधिकारी नियुक्त थे उन्होंने रिजाइन दे दिया है। उनकी गैर उपस्थिति में केंद्र की जिम्मेदारी एएनएम पर होती है। परंतु इस उप केंद्र पर कोई भी आशा या संबंधित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित नहीं हैं। जब विस्तृत जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा उच्च अधिकारियों से जवाब मांगने की बात कही गई।

जबकि जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार स्थापित हुई है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हर प्रकार से चुस्त दुरुस्त और लोगों की जन कल्याण को देखते हुए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, बृजेश पाठक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी लेने के पश्चात विभाग को और भी साफ स्वच्छ के साथ गरीबों के हितकारी बनाने के क्रम में आने को प्रकार के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इन सब के बाद भी इस प्रकार के लापरवाही कहीं ना कहीं उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का अवहेलना साबित करती है।

ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की हैं की कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। वहीं इस केंद्र को साफ स्वच्छ और कर्मचारी युक्त बनाने का निर्देश दिया जाए जिससे ग्राम सभा में आकस्मिक घटनाओं पर इस उप केंद्र का लाभ प्राप्त हो सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page