Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा पीजी कॉलेज में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

आतंकवाद विरोधी नीति पर हुई गोष्ठी, युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश

सकलडीहा (चंदौली) जयदेश। जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा सुरक्षा चेतना को सुदृढ़ करना था।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर किसान पीजी कॉलेज, बस्ती के रक्षा अध्ययन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने पुलवामा हमले की पृष्ठभूमि, भारत की आतंकवाद विरोधी नीति और सशस्त्र बलों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. कुमार ने कहा कि पुलवामा जैसे हमलों ने देश की सामूहिक चेतना को प्रभावित किया है और युवा पीढ़ी को राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने की। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों का योगदान अमूल्य है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

रक्षा अध्ययन विभाग के प्रभारी प्रोफेसर विजेंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ऐसी गोष्ठियाँ विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।

Advertisement

इस अवसर पर प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर समीम इमरान, प्रोफेसर एमपी सिंह, डॉ. जगन्नाथ पांडे, डॉ. इंद्रदेव सिंह, डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. मनीष राय, बृजेश यादव और श्याम लखन सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद की चुनौती और नागरिकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page