Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा कस्बे में चला चेकिंग अभियान, बिजली विभाग की कार्यवाही में काटे कनेक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा कस्बे में बिजली विभाग द्वारा दूसरे दिन भी चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत 10,000 से अधिक वाकदारों को जल्द से जल्द बिजली बिल जमा करने का निर्देशन दिया गया। वहीं कुछ बड़े बकायदारों द्वारा बिजली बिल भुगतान नहीं किए जाने पर विद्युत विच्छेदन का कार्य भी किया गया। इसी के साथ अनलीगल तरीके से बिजली कनेक्शन जोड़े जाने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई।

सकलडीहा तहसील के विभिन्न ग्राम सभा में बिजली विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिसके क्रम में विभिन्न ग्राम सभा में दर्जनों बकायदाओं के विद्युत विच्छेदन का कार्य किया गया। वहीं विभाग द्वारा की जा रही इस प्रकार की कार्यवाही से बड़े वाकदारों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है।

Loading...

आपको बतातें चले कि, बुधवार को मनीष कुमार की अध्यक्षता में टीम के साथ विभिन्न ग्राम सभा में छापेमारी का कार्य किया गया। चर्चा के दौरान मनीष कुमार ने बताया कि अन्य ग्राम सभा में भी बड़े बकायदारों से बकाया वसूली के साथ विद्युत कनेक्शन काटे जाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को सकलडीहा कस्बे में भी कमर्शियल उपभोक्ताओं की कनेक्शन जांच की गई तथा 10,000 से ऊपर बकायदारों को जल्द से जल्द भुगतान करने की अपील की गई वहीं कुछ बड़े बकैडरों के कनेक्शन भी काटे गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page